प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) भारत सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई थी और इसका मकसद है कि हर परिवार का कम से कम एक सदस्य बैंकिंग प्रणाली में शामिल हो। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग सेवाएं जैसे कि बचत, जमा, क्रेडिट, बीमा, पेंशन इत्यादि पहुंचाना है, वित्तीय जागरूकता बढ़ाकर गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ सीधे बैंक खातों में पहुँचाना (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण या DBT) है

योजना की प्रमुख विशेषताएं:
- बचत खाता: यह योजना एक ज़ीरो बैलेंस बचत खाता खोलने की सुविधा देती है, जिसमें किसी न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं होती है।
- रुपे डेबिट कार्ड: इस योजना के तहत खाता धारकों को एक रुपे डेबिट कार्ड मिलता है, जिसमें ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर शामिल है।
- जीवन बीमा: खाता धारक को ₹30,000 तक का जीवन बीमा कवर मिलता है (कुछ शर्तों के आधार पर)।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा: खाता के संतोषजनक संचालन के बाद ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है।
- डीबीटी (Direct Benefit Transfer): सरकारी लाभ और सब्सिडी का सीधा हस्तांतरण खातों में किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आती है और लाभ सीधे योग्य व्यक्ति तक पहुँचता है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभ :
- शून्य बैलेंस खाता खोलने की सुविधा:
इस योजना के तहत लोगों को बैंक में शून्य बैलेंस के साथ खाता खोलने की सुविधा मिलती है। इससे कम आय वाले लोग भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। - प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer – DBT):
सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सब्सिडी और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे बीच के बिचौलियों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और भ्रष्टाचार में कमी आती है। - रुपे डेबिट कार्ड और दुर्घटना बीमा:
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खाता धारक को एक रुपे डेबिट कार्ड मिलता है, जिसमें ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर शामिल होता है। यह सुरक्षा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो बीमा सेवाओं से वंचित हैं। - जीवन बीमा कवर:
PMJDY खाता धारक को ₹30,000 का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है, जो खाता खोलने के पहले वर्ष के दौरान किसी भी कारण से मृत्यु पर लाभार्थी के परिवार को दिया जाता है। - ओवरड्राफ्ट सुविधा:
खाता धारकों को खाता के संतोषजनक संचालन के बाद ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है, जिससे आपातकालीन समय में तत्काल ऋण उपलब्ध हो सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रोत्साहित की गई है। - आसान क्रेडिट और वित्तीय समावेशन:
इस योजना से गरीब और निम्न-आय वर्ग के लोग बैंकिंग प्रणाली में शामिल हो जाते हैं, जिससे उन्हें आगे चलकर ऋण, बीमा और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मिलती है। - मोबाइल बैंकिंग और आसान लेनदेन:
प्रधानमंत्री जन-धन योजना खाताधारकों को मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से अपने खाते का उपयोग करने का अवसर मिलता है, जिससे डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलता है। - सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ:
इस योजना के तहत बैंक खाते के माध्यम से लाभार्थियों को कई सरकारी योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, पीएम किसान योजना, और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा सकता है। - बचत की आदत को प्रोत्साहन:
जन-धन खाते के माध्यम से आम लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा मिलता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को स्थायित्व मिल सकता है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की पात्रता
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत बैंक खाता खोलने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
1.नागरिकता:
- भारत का कोई भी नागरिक इस योजना के तहत खाता खोल सकता है।
2. आयु सीमा:
- खाता खोलने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए। 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे भी माता-पिता या अभिभावक के साथ खाता खोल सकते हैं।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
3. पहले से बैंक खाता न होना:
- यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिनका पहले से कोई बैंक खाता नहीं है। हालांकि, जिनके पास पहले से खाता है, वे इसे PMJDY के अंतर्गत बदल सकते हैं।
4. आधार कार्ड (पहचान प्रमाण):
- खाता खोलने के लिए आधार कार्ड को प्राथमिक दस्तावेज के रूप में मान्यता दी जाती है। यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो अन्य वैकल्पिक दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का भी उपयोग किया जा सकता है।
5.कृषि और निम्न आय वर्ग के लोग:
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, शहरी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना है। खासकर गरीब, असंगठित क्षेत्र के कामगार, मजदूर और ग्रामीण किसान इसके पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज (Required Document)
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के तहत खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
1. पहचान प्रमाण (Identity Proof):
आधार कार्ड: यदि आवेदक के पास आधार कार्ड है, तो यह खाता खोलने के लिए प्राथमिक दस्तावेज है। आधार कार्ड में पहचान और पते दोनों का विवरण होता है, इसलिए अलग से पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है।
यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो निम्नलिखित दस्तावेज पहचान प्रमाण के रूप में मान्य हैं:
- मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मनरेगा जॉब कार्ड (राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित)
- पैन कार्ड
- केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र
2. पते का प्रमाण (Address Proof): यदि आवेदक के पास आधार कार्ड नहीं है, तो निम्नलिखित दस्तावेज पते के प्रमाण के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं:
- बिजली बिल, पानी बिल, टेलीफोन बिल (पिछले तीन महीने का)
- राशन कार्ड
- बैंक की पासबुक (अगर उसमें पते का उल्लेख है)
3. अन्य दस्तावेज (Other Documents): स्व-घोषणा फॉर्म (Self Declaration Form): यदि आवेदक के पास केवाईसी (KYC) दस्तावेज नहीं हैं, तो वे एक साधारण स्व-घोषणा फॉर्म के माध्यम से खाता खोल सकते हैं। इस प्रकार का खाता “छोटा खाता” कहा जाता है और यह सीमित सुविधाओं के साथ खोला जाता है।
4.फोटो: हाल की पासपोर्ट साइज की फोटो, जो खाते के फॉर्म पर संलग्न की जाती है।
आवेदन प्रक्रिया (Application process)
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के तहत खाता खोलने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं:
- अपने क्षेत्र में स्थित किसी भी निकटतम बैंक शाखा या अधिकृत बैंक मित्र (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) के पास जाएं।
- वहां जाकर आपको जन धन योजना का फॉर्म लेना होगा.
- फॉर्म को अच्छे से पढ़कर में पूछी गई सारी जानकारियां भरें.
- भरे हुए फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि संलग्न करें।
- सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, बैंक आपका खाता खोलेगा और आपको खाता संख्या, पासबुक, और रुपे डेबिट कार्ड प्रदान करेगा।
- रुपे डेबिट कार्ड को सक्रिय करने के लिए बैंक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
घर बैठे एक मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें
- आप घर बैठे भी मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको 8004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर कॉल करना है. ये नंबर भारतीय स्टेट बैंक का है. अपने बैंक के अनुसार उस नंबर पर कॉल करें.
| आधिकारिक साईट : https://pmjdy.gov.in |
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :
प्रधानमंत्री जन-धन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री जन-धन योजना राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन है जो वहनीय तरीके से वित्तीय सेवाओं नामतः, बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, विप्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक पहुंच सुनिश्चित करता हो।
क्या प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत संयुक्त खाता खोला जा सकता है?
जी हां, संयुक्त खाता खोला जा सकता है।
रूपे डेबिट कार्ड का क्या लाभ है ?
यह खाताधारक को बिना किसी अन्य प्रभार के 1.00 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है।
क्या ओवरड्राफ्ट की सुविधा एक से अधिक खाते से ली जा सकती है?
प्रति परिवार, मख्यधत: परिवार की स्त्री के लिए सिर्फ एक खाते में 5,000/- रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है।
इस योजना के अंतर्गत मैं अपना खाता कहां खोल सकता हूं?
खाता किसी भी निकटतम बैंक शाखा या अधिकृत बैंक मित्र (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) में खोला जा सकता है।
जनधन खाते में कितना बैलेंस होना चाहिए?
जनधन अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई लिमिट नहीं होती है।






Leave a Reply