प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी बीमा योजना है जो भारत के सामान्य नागरिकों को कम लागत में व्यापक जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर उनके नामांकित व्यक्ति को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह एक किफायती और सुलभ जीवन बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई है।
PM जीवन ज्योति बीमा योजना में बैंक खाताधारक स्वैच्छिक आधार पर नामांकन करा सकते हैं और दुर्घटना या प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को तुरंत वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। सरकार द्वारा समर्थित यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम प्रदान करती है, जिससे उनके परिवारों को वित्तीय संकट से सुरक्षा मिलती है। इस योजना के तहत कम प्रीमियम में ₹2 लाख का बीमा कवरेज मिलता है । जिसकी प्रीमियम दर अन्य बीमा पालिसी की तुलना में सबसे किफायती है| इसके लिए आपको सिर्फ 436/- रूपए प्रीमियम देने होंगे | ये प्रीमियम प्रति वर्ष के लिए मान्य है जिसकी समय सीमा 1 जून से 31 मई होती है|

PM जीवन ज्योति बीमा योजना की विशेषताएं :
- बीमा कवरेज:
इस योजना के तहत, बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर उनके नामांकित व्यक्ति को ₹2 लाख का बीमा कवर मिलता है।
- प्रीमियम राशि:
इस योजना का वार्षिक प्रीमियम ₹436 है।
प्रीमियम राशि सीधे बैंक खाते से डेबिट की जाती है।
- आयु सीमा:
इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं।
- समाप्ति की अवधि:
बीमा कवरेज हर साल 1 जून से 31 मई तक के लिए होता है और इसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है।
- सरल प्रक्रिया:
पंजीकरण प्रक्रिया आसान है और यह योजना सीधे बैंक खातों से जुड़ी हुई है।
पात्रता:
- आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का एक सक्रिय बचत बैंक खाता होना चाहिए।
- बैंक खाते से आधार कार्ड जुड़ा होना चाहिए।
- स्वास्थ्य संबंधी कोई दस्तावेज़ आवश्यक नहीं है। केवल स्व-घोषणा के आधार पर आवेदन किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ:
- कम प्रीमियम में ₹2 लाख का बीमा कवरेज।
- नामांकित व्यक्ति को मृत्यु पर आर्थिक सुरक्षा।
- बैंक खाते के माध्यम से सरल और पारदर्शी प्रक्रिया।
- योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, निम्न आय वर्ग के परिवारों और आम नागरिकों को मिलता है।
PM जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें :
बैंक के माध्यम से आवेदन
- अपने बैंक शाखा से PMJJBY का आवेदन पत्र प्राप्त करें |
- आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, बैंक खाता विवरण आदि भरें।
- नामांकित व्यक्ति (Nominee) का नाम और संबंध भी दर्ज करें।
- आवेदन पत्र में स्व-घोषणा करें कि आप स्वस्थ हैं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं हैं।
- दस्तावेज़ संलग्न करें:
- भरे हुए आवेदन पत्र को अपने बैंक शाखा में जमा करें।
- बैंक अधिकारी आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे।
प्रीमियम भुगतान:
- वार्षिक प्रीमियम ₹436 आपके बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से काटा जाएगा।
- सुनिश्चित करें कि आपके खाते में पर्याप्त शेष राशि हो।
ऑनलाइन आवेदन:
- कुछ बैंक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान करते हैं। इसके लिए: अपने बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- ‘Insurance’ या ‘PMJJBY‘ सेक्शन में जाएं।
- आवश्यक विवरण भरें और ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें।
- ऑनलाइन स्वीकृति के बाद, प्रीमियम राशि आपके खाते से काटी जाएगी।
PMJJBY पॉलिसी की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें :
नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |
Step 1 . अपने बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ और अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉगिन करें |
Step 2 . PMJJBY सेक्शन में जाएँ और अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें |
Step 3 . अपना PMJJBY एप्लीकेशन नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें
महत्वपूर्ण बिंदु:
- PMJJBY का कवरेज 1 जून से 31 मई तक होता है।
- हर वर्ष योजना का नवीनीकरण आवश्यक है।
- यदि आप योजना से बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपने बैंक को सूचित करें।
| Scheme | Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana |
| Insurance Coverage | ₹2 lakh |
| Yearly Premium | ₹. 436 per year |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
PM जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है
यह एक बीमा योजना है. जिसके तहत किसी भी वजह से मृत्यु होने पर बीमाधारक को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है.
PMJJBY में बीमा कवर की वैधता क्या है ?
PMJJBY एक साल का कवर है, जो 1 जून से 31 मई तक होता है।
PM जीवन ज्योति बीमा योजना की पात्रता क्या है ?
इस योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी बचत बैंक खाताधारक शामिल होने के पात्र होंगे।
PM जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम कैसे मिलता है ?
योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए की राशि मिलती है।
PM जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम कैसे करें ?
PMJJBY का क्लेम करने के लिए, नामांकित व्यक्ति को उस बैंक में मृत्यु प्रमाण पत्र और दावा फॉर्म जमा करना होगा जहां पॉलिसीधारक का बीमा हुआ था। बीमा कंपनी दावे की प्रक्रिया करती है, और सत्यापन के बाद नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रुपये
मिलते हैं।






Leave a Reply