,

PM Internship Scheme 2024 (इंटर्नशिप योजना) : युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका

Advertisements

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने वर्ष 2024 के बजट में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा की। इस योजना के माध्यम से देश के एक करोड़ युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पढ़ाई के बाद अनुभव की कमी के कारण युवाओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र में नौकरी पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह योजना इस समस्या का समाधान प्रस्तुत करती है, जिसमें इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर महीने ₹5000 की सहायता राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त, एक बार में ₹6000 की राशि भी प्रदान की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना का लक्ष्य 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करना है | इस योजना के माध्यम से 12 महीनों तक विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसर में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल का अनुभव मिलेगा | जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी । इस योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में एक करोड़ इंटर्नशिप प्रदान करना है, जो युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कार्यक्रम इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान अच्छे मार्गदर्शन के लिए अनुभवी पेशेवरों के साथ जोड़ता है।

Advertisements

इंटर्न को मासिक सहायता: इंटर्नशिप की 12 महीने की अवधि के दौरान, प्रत्येक इंटर्न को 5,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से, हर महीने कंपनी की नीतियों के अनुसार, उपस्थिति और अच्छे आचरण आदि के आधार पर, कंपनी के सीएसआर फंड से प्रत्येक इंटर्न को 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। एक बार जब कंपनी द्वारा यह राशि जारी की जाती है, तो सरकार इंटर्न के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 4,500 रुपये का भुगतान करेगी। यदि कोई कंपनी 500 रुपये से अधिक की मासिक सहायता देना चाहती है, तो वह अपने निजी फंड से दे सकती है।

आकस्मिक व्यय के लिए अनुदान: इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर, सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रत्येक इंटर्न को आकस्मिक खर्चों के लिए 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।

  • भारत की टॉप कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप
  • प्रत्येक इंटर्न को प्रति माह ₹5,000 का स्टाइपें , जिसमें से 4,500 सरकार द्वारा और ₹500 कंपनी द्वारा
  • आकस्मिक व्यय के लिए ₹6000 का एकमुश्त अनुदान
  • इंटर्न्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा करने पर इंटर्न को कंपनी की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसके आधार पर आप किसी कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदक उम्र 21 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, या स्नातक (BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma) होना चाहिए।
  • अगर आप वर्तमान समय में किसी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • IIT और IIM की संस्था में पढ़ाई कर रहे या फिर वहां से पढ़े उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार पूर्णकालिक रोजगार में नहीं होने चाहिए और परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी गई है। जो की पूरी तरह निःशुल्क है

Step 1. आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।

Step 2. पंजीकरण करें और आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरें।

Step 3. पोर्टल पर उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों में से अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 5 इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें।

Step 4. फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

Step 5. चयनित होने पर, पोर्टल के माध्यम से ऑफ़र स्वीकार करें।

Registration Start12 October 2024
Registration End15 November 2024
Internship StartUpdated Soon
PM Internship Registration LinkClick Here
PM Internship Scheme 2024

पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार द्वारा युवाओं को व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल है। जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू है?

इस योजना के लिए आवेदन 12 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुके हैं

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप के दौरान कितना स्टाइपेंड मिलेगा ?

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप के दौरान कितना स्टाइपेंड मिलेगा ?

इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक इंटर्न को प्रति माह ₹5,000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जिसमें से ₹500 कंपनी द्वारा और ₹4,500 सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि क्या है ?

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप 12 महीने की होगी

क्या इंटर्नशिप के बाद भी बीमा कवर जारी रहेगा?

नहीों, इंटर्नशिप पूरी होने पर बीमा का लाभ समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *