Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 Check Eligibility, Online Application, Documents
महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने “मुख्यमंत्री – माझी लाड़की बहिन योजना” की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना, और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से ₹1,500/- का वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ महिलाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती है। इसके परिणामस्वरूप, महिलाएं अपने भविष्य को स्वनिर्णीत करने के लिए सक्रियता से कदम उठा रही हैं। यह पहल महाराष्ट्र में महिलाओं के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की ओर सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की विशेषताएं :
- महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता: इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी कर सकें और सशक्त हो सकें।
- पारदर्शी लाभ वितरण: सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के आधार से लिंक बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की धांधली और बिचौलियों की भूमिका को रोका जा सके।
- सभी उम्र की महिलाओं के लिए: इस योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष की उम्र की महिलाएं ले सकती हैं, चाहे वे विवाहित हों, विधवा हों, परित्यक्ता हों, या अविवाहित हों।
- आय सीमा का निर्धारण: यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है, ताकि असल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ही इसका लाभ मिले।
- सरल और सुलभ आवेदन प्रक्रिया: योजना का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं और इस प्रक्रिया में समय और संसाधनों की बचत होती है।
- पात्रता और अपात्रता का स्पष्ट नियम: योजना में पात्रता और अपात्रता की स्पष्ट शर्तें हैं, जैसे कि आयकरदाता परिवार, सरकारी नौकरी में स्थायी कर्मचारी, या चार पहिया वाहन वाले परिवार योजना के लिए अपात्र हैं। इससे असली जरूरतमंद महिलाओं को ही लाभ मिलता है।
- कई दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं: इस योजना के लिए केवल कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, और निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल होती है।
- महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार में उनकी भूमिका को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।
कौन सी महिलाएं होंगी इस योजना के लिए पात्र :
- लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि योजना की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
- लाभार्थी महिला किसी अन्य सरकारी योजना के तहत पहले से ₹1500 या उससे अधिक का मासिक आर्थिक लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
अपात्रता के प्रमुख बिंदु:
- जिनके परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता हो।
- जिनके परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में स्थायी रूप से कार्यरत हो और पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
- परिवार में कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक हो।
- परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत हो।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज : (Required Documents)
- आधार कार्ड: लाभार्थी महिला का आधार कार्ड होना चाहिए, जो बैंक खाते से लिंक हो।
- बैंक खाता विवरण: आधार से लिंक बैंक खाता की जानकारी देनी होगी, जिसमें योजना की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
- फोटो और हस्ताक्षरित हमीपत्र: लाभार्थी महिला का हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षरित हमीपत्र।
- निवास प्रमाणपत्र: यदि निवास प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है, तो इसके स्थान पर 15 साल पुराना राशन कार्ड, 15 साल पुराना मतदाता पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र भी मान्य है। यदि महिला का जन्म महाराष्ट्र से बाहर हुआ है, तो उनके पति का निवास प्रमाणपत्र या उपरोक्त में से कोई एक दस्तावेज़ भी मान्य होगा।
- वार्षिक आय प्रमाणपत्र: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। यदि पीला या केशरी राशन कार्ड है, तो आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी। यदि सफेद राशन कार्ड है या राशन कार्ड नहीं है, तो वार्षिक आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।
- विवाह प्रमाणपत्र (केवल नवविवाहिताओं के लिए): यदि महिला नवविवाहिता है और उनका नाम राशन कार्ड पर नहीं है, तो विवाह प्रमाणपत्र और पति का राशन कार्ड आय प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
Step 1. महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।

Step 2. होम पेज पर ‘अर्जदार लॉगिन’ (Applicant Login) विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3. ‘Create Account’ पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें।

Step 4. ‘Create Account’ पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें।

Step 5. ‘General Woman’ विकल्प चुनें और कैप्चा दर्ज करके ‘Sign Up’ पर क्लिक करें।
Step 6. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके वेरीफाई करें।
Step 7. बनाए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
Step 8. आवेदन फॉर्म भरें:
- ‘Application of Mukhyamantri – Majhi Ladki Bahin Yojana’ विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करके सत्यापित करें।
- आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाता विवरण आदि भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि अपलोड करें।
- सभी जानकारी की पुष्टि करके आवेदन सबमिट करें।
आवेदन आवेदन प्रक्रिया:
Step 1. नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, या सेतु सुविधा केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
Step 2. फॉर्म भरें: आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, आयु, बैंक खाता विवरण आदि भरें।
Step 3. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि संलग्न करें।
Step 4. फॉर्म जमा करें: भरे हुए फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करें।
Step 5. आवेदन की रसीद प्राप्त करें, जिसमें आवेदन क्रमांक होगा।
Registration Start Date | 1 July 2024 |
Official Website | Click here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं, विशेषकर कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं को वित्तीय और सामाजिक सहायता प्रदान करना है।
क्या योजना के लिए आवेदन करने हेतु कोई शुल्क है?
नहीं, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कौन पात्र है?
महाराष्ट्र की निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं जिनकी आयी 21 से 65 वर्ष है एवं जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से इस योजना के लिए पात्र हैं,
महिलांओं को इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त होगा ?
इस योजना के तहत, महिलाओं के बैंक खाते में राज्य सरकार DBT माध्यम से ₹1500 हर महीने ट्रांसफर होंगे
माझी लाड़की बहिन योजना कब और किसके द्वारा शुरू की गयी ?
माझी लाडकी बहीण योजना को 1 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र सरकार द्वार शुरू किया गया है।
Leave a Reply