Advertising

Hindi Calendar 2025 सरकारी छुट्टियां, त्योहारों की List देखें मोबाइल में, ऐसे करें कैलेंडर 2025 Download

Advertising

जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है। और नए साल के शुरू होने पर लोग पूरे साल में करने वाले हर कामों, शुभ मुहूर्तों, शादी विवाह जैसे अन्य कामों की योजना कैलेंडर के अनुसार ही बनाते हैं साथ ही त्यौहार, सरकारी विभागों में अवकाश, जयंतियां एवं अन्य महत्वपूर्ण तिथियां भी कैलेंडर के अनुसार ही मनाई जाती है और इस हिसाब से देखा जाये तो कैलेंडर का हमारे दैनिक जीवन में कितना महत्त्व है | तो आज के इस मोबाइल और डिजिटलीकरण के दौर पर आप कैसे कैलेंडर को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, यहाँ जान सकते हैं |

भारतीय कैलेंडर को सही तरीके से समझने के लिए, सबसे पहले इसकी संरचना को जानना आवश्यक है। भारतीय कैलेंडर, जिसे शक कैलेंडर कहा जाता है, चंद्र-सौर प्रणाली पर आधारित है | इसमें विभिन्न स्थानीय भिन्नताएँ हैं, लेकिन यह 12 महीनों और 365 दिनों के सामान्य नियम का पालन करता है। भारतीय कैलेंडर में महीनों के नाम भिन्न होते हैं | जो लोग सामान्य जनवरी और फरवरी जैसे नामों से परिचित नहीं हैं, वे चैत्र, वैशाख आदि नामों का उपयोग करते हैं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह भारतीय त्योहारों की तिथियों को जानने में सहायक होता है। जब हम भारतीय त्योहारों के कैलेंडर की बात करते हैं, जहाँ विशेष दिवस या जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसरों की तिथियाँ निर्धारित होती हैं, वहीं दूसरी ओर, धार्मिक त्योहार ज्यादातर चंद्रमा की गति पर आधारित होते हैं। जिसका एक अच्छा उदाहरण ईद का त्योहार, जो पूरी तरह से चंद्रमा के दर्शन पर निर्भर करता है।

हिंदी कैलेंडर 2025 पंचांग एक व्यापक ऐप है जो वर्ष के लिए दैनिक घटनाओं, उपवास के दिनों और भारतीय त्योहारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। यह ऐप 2025 के लिए सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त के दैनिक समय, 2025 के लिए विशिष्ट हिंदी पंचांग कैलेंडर, सभी त्योहारों और उपवास के दिनों की सूची, शुभ विवाह तिथियाँ, 2025 के लिए हिंदू, ईसाई और इस्लामी छुट्टियों के विवरण के साथ-साथ तिथि, नक्षत्र, योग, पक्ष और ऑफ़लाइन कैलेंडर एक्सेस की जानकारी सहित कई उपयोगी सुविधाएँ प्रदान करता है।। आज डिजिटल युग में भी पंचांग मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों की दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा बना हुआ है।

Advertising
  • व्रत एवं त्योहारों की जानकारी: यह कैलेंडर वर्ष 2025 में मनाए जाने वाले सभी प्रमुख व्रतों और त्योहारों की तिथियों और विवरणों को प्रस्तुत करता है, जैसे मकर संक्रांति, होली, दिवाली, रक्षाबंधन आदि।
  • पंचांग विवरण: कैलेंडर में प्रतिदिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण आदि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होती है, जो धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों के लिए आवश्यक है।
  • शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त तिथियों और समयों की जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं।
  • राशिफल: दैनिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की जानकारी उपलब्ध होती है, जो ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी है।
  • सरकारी अवकाश: वर्ष 2025 के सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी अवकाशों की सूची भी कैलेंडर में सम्मिलित होती है, जिससे आप अपने कार्यों की योजना बना सकते हैं।
  • आयुर्वेदिक सुझाव: कुछ कैलेंडरों में आयुर्वेद से संबंधित लेख और सुझाव भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

अपने मोबाइल में आप दो तरीके से कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं

Google Play Store से :

  1. मोबाइल में Play Store खोलें और सर्च बार में जाएं
  2. एप्लीकेशन खोजें: “हिंदी पंचांग 2025” या “हिंदी कैलेंडर 2025” टाइप करें
  3. रेटिंग, यूजर रिव्यू, डाउनलोड संख्या और ऐप का साइज देखकर बेहतर ऐप चुनें

4. Install बटन पर टैप करें आवश्यक अनुमति दें

5. डाउनलोड पूरा होने का इंतजार करें

ऐप का उपयोग:

  • ऐप खोलें
  • भाषा चुनें (हिंदी/English)
  • लोकेशन की अनुमति दें
  • पंजीकरण करें (यदि आवश्यक हो)

PDF फॉर्मेट में डाउनलोड:

  • अपने मोबाइल में Google Chrome ब्राउज़र ओपन करें
  • सर्च बार में Hindi Calendar 2025 PDF डाउनलोड टाइप करें
  • यहाँ पर आपको कई वेबसाइट्स दिखेंगी जैसे prokerala, drikpanchang, astrosage आदि
  • इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाएं और Year डालकर PDF डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • कैलेंडर की PDF फाइल आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप अपने मोबाइल के PDF रीडर में खोल सकते हैं।

हिंदी कैलेंडर पंचांग क्या है

हिंदी कैलेंडर पंचांग भारतीय संस्कृति में एक विस्तृत और परंपरागत समय-सारणी है, जो हिंदू धर्म के धार्मिक, सांस्कृतिक और दैनिक जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है | और धार्मिक कार्यों, त्योहारों, व्रतों, और विभिन्न शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त समय और तिथियों का विवरण देता है।

2025 का नया वर्ष किस दिन से शुरू होगा?

1 जनवरी 2025, बुधवार से

कैलेंडर कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

Google Play Store से ऐप डाउनलोड करके

क्या इस कैलेंडर में शुभ मुहूर्त दिए गए हैं?

हां, प्रत्येक माह के शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त, यात्रा मुहूर्त

क्या कैलेंडर ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, डाउनलोड करके, PDF फॉर्मेट में सेव करके प्रिंट करके

क्या हिंदी कैलेंडर पंचांग ऐप निशुल्क है ?

हां, अधिकांश स्रोतों से, कुछ विशेष संस्करण शुल्क हो सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *